Sunday, October 25, 2009

विधान सभा चुनाव कांग्रेस की जीत या विपक्ष की हार

हाल ही में तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव संपन्न हो गए हैं । जैसे की चुनाव से पूर्व अनुमान लगाया जा रहा था की हर जगह कांग्रेस को ही बढ़त मिलेगी और नतीजों से भी यही साबित हुआ । तीनोराज्यों में कांग्रेस ने विरोधियों का क्लीन स्वीप कर दिया । सबसे ख़ास बात रही महारास्ट्र में जहाँ पर शिवसेना भाजपा गठबंधन को करारा झटका लगा । कम से कम विपक्षी गटबंधन तो यह आस लगाये बैठा था की कांग्रेस को यहाँ तो कढ़ी टक्कर मिलेगी लेकिन राज फैक्टर कहें या यूँ कहें की कांग्रेस पर जनता का भरोंसा ने कांग्रेस को सत्ता में बनाये रखा । बात अगर हरियाणा की करें तो यहाँ हुड्डा को अति आत्मविश्वास था की सरकार तो उनकी बनानी ही है लेकिन उनको पिछली बार से जादा सीटें मिलने का अनुमान था । लेकिन चौटाला की तारीफ करनी होगी की बिना गठबंधन के ही कांग्रेस को पूरी टक्कर दी । हरियाणा के नतीजों से साफ़ था की जनता काम में विस्वास रखती है लेकिन अगर थोडी सी काम में कोताही बरती गई तो जनता उसका जवाब भी दे सकती है । हुड्डा को भी सायद ये बात अब समझ आ गई होगी की अगर भाजपा इनेलो गठबंधन बना होता तो सायद हुड्डा सत्ता में न होते । अब अगर महारास्ट्र दस चुनावी नतीजों पर गौर करें तो जनता का फ़ैसला कांग्रेस पर अभी भी कायम है । लेकिन एक बात यहाँ साफ़ है की समस्याएँ अभी रत्ती भर भी कम नहीं हुई हैं । किसानो की आत्महत्याएं बिजली का संकट बदती महंगाई मुदे तमाम है पिछली सरकार की नाकामी को गिनने के लिए लेकिन विपक्ष अपने अंतर्कलह में इतना मशगूल रहा की उसे जनता की जरा सी भी परवाह नही रही । किसी भी राज्य में विपक्षी दल की ख़ास भूमिका होती है ताकि सरकार जनता के मुद्दों को दरकिनार न कर सके । मगर महारास्ट्र में विपक्ष अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने में नाकाम रहा । इसी वजह से कांग्रेस ने जनता का पूरा समर्थन न होने के बावजूद सरकार बनाई । अतः ये बात सभी को ध्यान में रख लेनी चाहिए की जनता का फ़ैसला जिस तरह से सर्वमान्य होता है उसी तरह से उसके हित और उसकी समस्याएँ सबसे पहले हैं ।

8 comments:

  1. बहुत बढिया शैली पसंद आई,आगे भी लिखे, स्वागत है
    आप का स्वागत करते हुए मैं बहुत ही गौरवान्वित हूँ कि आपने ब्लॉग जगत मेंपदार्पण किया है. आप ब्लॉग जगत को अपने सार्थक लेखन कार्य से आलोकित करेंगे. इसी आशा के साथ आपको बधाई.
    ब्लॉग जगत में आपका स्वागत हैं,
    http://lalitdotcom.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. इन विधानसभा चुनावों में एक बात तो साफ है कि लोग विकास चाहते है
    बेवकूफी भरी बयानबाज़ी नहीं, लेकिन विधानसभा चुनावों में वही जीतता है अक्सर जिसकी सरकार केंद्र मेंहोती है

    ReplyDelete
  3. हुज़ूर आपका भी एहतिराम करता चलूं.....
    इधर से गुज़रा था, सोचा सलाम करता चलूं

    www.samwaadghar.blogspot.com

    ReplyDelete
  4. Uchit rajnitik disha desh vaasiyo ko prabhavita karegee.

    ReplyDelete
  5. विरोधी के गलत काम भी धनात्मक होते है । अधिकतर बदलाव या शाशित की गल्तियों का फायदा मिलता है चाहे सत्ता मे रहकर वो भी उसी तरह काम करेगा ।
    बुरे में से कम बुरा चुनना हमारी मज़बूरी बन चुका है ।

    ReplyDelete